चहनिया। बलुआ थाना के हिनौता गांव निवासी दूध विक्रेता शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में गायब हो गया। उसने कस्बा में मिठाई की दुकान पर दूध के बाल्टे को रखा और मोबाइल चार्ज में लगाकर दस मिनट में वापस आने की बात कहकर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। उसकी के बाइक सराय गांव के गंगा घाट पर मिली। उसके लापता होने से परिवार वालों में खलबली मची है।
क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी मुन्ना यादव (48) दूध बेचता है। शनिवार की सुबह दस बजे वह लक्ष्मणगढ़ गांव से बाल्टा में दूध लेकर बाइक से चहनियां बाजार में पहुंचा। यहां एक मिठाई की दुकान पर दूध भरे बाल्टे को रख कर मोबाइल फोन को चार्ज में लगा दिया। उसने दुकानदार से कहा कि वह दस मिनट में वापस आता है। इसके बाद वह चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। वहीं कस्बा के कुछ दूर स्थित सराय स्थित गंगा घाट पर लावारिश हाल में मिला। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। बाइक के समीप ही गमछा, जूता भी पड़ा मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दूधिया नहाने के लिए गंगा नदी में उतरा होगा और डूब गया होगा।
परिजनों ने थाने में पहुंच कर गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और नाव से देर शाम तक नदी में खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिला। इससे परिवार वालों में कोहराम मचा रहा। पत्नी इंदू देवी, पुत्र अशोक याद, आशीष यादव, पुत्री ज्योति और कोमल का रो रोकर हाल बेहाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दूधिए के लापता होने की सूचना पर खोजबीन की जा रही है।