फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजदरी-देवदरी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजदरी-देवदरी इको पर्यटन स्थल पर सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लेकर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों को पर्यटन स्थल पर स्वच्छ ता बनाए रखने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन काशी वन्यजीव प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत चंद्रप्रभा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश कुमार दुबे के नेतृत्व में हुआ। इसमें प्राथमिक विद्यालय जमसोती के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
इस दौरान लोगों को वन, वन्यजीव और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही इनके संरक्षण में आम नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वन विभाग की ओर से इको पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक और कचरा नहीं फैलाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

पर्यटकों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने का संदेश देना था। इस दौरान रिशु चौबे, अरविंद यादव, रामवृक्ष माली और अरविंद गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें