कुछ लोगों के लिए शादी समारोह शान शौकत दिखाने का जरिया है। समारोह में पान, हुक्का सहित अन्य नशीले पदार्थों का प्रचलन बढ़ा है। दूसरी तरफ क्षेत्र के सूरतापुर गांव में नवविवाहित जोड़े ने वैवाहिक समारोह में नशा मुक्ति का संदेश दिया। बुधवार की रात नौदर गांव निवासी प्रकाश यादव की बेटी शालू यादव की शादी सुरतापुर गांव स्थित एक लाॅन में हुई। समारोह में घरातियों और बरातियों से नशा न करने का आह्वान किया गया। मेहमानों को लॉन में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान, शराब का सेवन करने से रोक दिया गया। लॉन में जगह जगह नशे से होने वाले नुकसान का प्रदर्शित करने वाले पंफलेट चिपकाए गए थे। समारोह में लोगों को लोग नशा मुक्ति केंद्र में आने अहसास हुआ। संवाद