फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चित्रों और स्लोगन से दिया बाल सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड नियामताबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में बृहस्पतिवार को बच्चों को पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों के साथ ही सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बच्चों को बताया गया कि किसी भी तरह की असहज या गलत स्थिति का सामना होने पर चुप न रहें। इसकी जानकारी तत्काल अभिभावक, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को दें। शिक्षकों ने बच्चों को किसी के दबाव या डर में नहीं आने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला और स्लोगन के माध्यम से बाल सुरक्षा का संदेश दिया। विभिन्न चित्रों और संदेशों के जरिये बच्चों ने पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण को लेकर अपनी समझ प्रदर्शित की। शिक्षकों ने सरल भाषा में बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनीता यादव, मनोरमा मौर्य, निधि त्रिपाठी, सरिता, मधुबाला, आशा, उर्मिला, मालती, मधु, सुमन, बनारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें