चहनिया। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए व संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र के व्यापारियों ने गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में बाजार को सैनिटाइज करवाया। व्यापारियों ने इसका निर्णय शनिवार की शाम शिव मंदिर पर बैठक कर लिया था।
शिव मंदिर पर शनिवार की शाम हुई बैठक में व्यापारियों ने पूरे कस्बे को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया था। रविवार की सुबह ही सोनहुला गांव से कृपाशंकर विशवकर्मा व अन्य ने बातार व कस्बा को सैनिटाइज करना आरंभ कर दिया। व्यापारियों ने अपने खर्च पर यह कार्य कराया। व्यापारी शिवलाल जायसवाल व योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि पहले की अपेक्षा आज कोरोना वायरस का संक्रमण काफी बढ़ गया है। ऐसे में सभी को सुरक्षित रहना होगा। बताया कि अभियान प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा। इस मौके पर रामजी मोदनवाल, जयशंकर जायसवाल, आनंद सिंह, संजय बरनवाल, मनोज गुप्ता, हवलदार यादव, राजन यादव, प्यारेलाल चौहान, बीरेंद्र चौहान, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद