फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के लिए संगठित हो व्यापारी

Fri, 25 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई और व्यापारियों ने आगामी 2016 में विभिन्न आंदोलनों की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर मजबूती के साथ कार्य करना होगा। तभी हमारे अधिकार हमें प्राप्त हो सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में तमाम वस्तुओं पर वैट की बढोत्तरी कर दी है। इसके अलावा खाद्य तेलों पर भी प्रतिपादित शुल्क लगा दिया है, जो यह अनुचित है। इसे सरकार तत्काल वापस लें, अगर सरकार वैट सहित तमाम व्यापारियों के समस्याओं के लिए कोई ठोस पहल नहीं करती है तो हम व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि जिले के व्यापारियों से सम्बंधित तामम ऐसे कार्यालय आज भी वाराणसी में चल रहे हैं।
विज्ञापन


कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर उसे चंदौली मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग की, लेकिन आज तक उसपर कोई ठोस पहल जिला प्रशान की ओर से नहीं हुई।

जनपद के अब व्यापारी समाज चुप नहीं बैठने वाला है।जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर इजहार अंसारी, संतोष जायसवाल, दिलीप सोनकर, रामदेव, रामाश्रय, गोपाल, राजकुमार, सुदामा, सुरेंद्र मोदनवाल, अमित गुप्ता, संगीर, राम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें