फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पटना से प्रयागराज के बीच चलेगी मेमू मेला स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र मेले को देखते हुए पटना और प्रयागराज के बीच 11 से 26 अक्तूबर तक अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल रविवार से रोज सुबह 11:15 बजे प्रयागराज से खुलेगी। यह ट्रेन 11:28 बजे नैनी, 11:50 बजे मेजा रोड, 12:10 बजे मांडा रोड, 12:35 बजे विंध्याचल, 12:53 बजे मिर्जापुर, 13:30 बजे चुनार, 15:40 बजे पीडीडीयू नगर, 17:08 बजे बक्सर, 18:08 बजे आरा और 19:00 बजे दानापुर रुकते हुए रात 20:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04181 पटना-प्रयागराज मेमू मेला स्पेशल 11 से 26 अक्तूबर तक रोज रात 21:00 बजे पटना से खुलेगी। यह ट्रेन 21:20 बजे दानापुर, 22:05 बजे आरा, 23:30 बजे बक्सर और अगले दिन 2:20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 3:23 बजे चुनार, 4:23 बजे मिर्जापुर, 4:35 बजे विंध्याचल, 5:02 बजे मांडा रोड, 5:23 बजे मेजा रोड और 6:00 बजे नैनी रुकते हुए सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें