फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने साढ़े छह करोड़ का प्रस्ताव रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांवों में कराये जाने वाले विकास कार्यो का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान कुल साढ़े करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में बिजली, सिंचाई व नलकूप विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए निंद प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

बैठक में सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के बाबत विचार विमर्श किया गया। वहीं कोरोना को देखते हुए बैठक में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। बैक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों में बजट के अनुसार कार्य का वितरण किया जाय। बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नरायण सिंह, बीईओ प्रकाश चन्द्र यादव, सीडीपीओ आशिष वर्मा, एई पीडब्ल्यूडी सुदामा यादव, ग्राम प्रधान अरविन्द मिश्र, निरंजन मौर्य, गुलफाम अहमद मिक्कू, लोकनाथ, रविन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरिशनंदन उपाध्याय, रामजी, नगीना, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह व संचालन बीडीओ धर्मजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें