फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन एक को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर एक नवंबर को चंदौली में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत शनिवार को विकासखंड शहाबगंज में प्री-मेगा कैंप लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कैंप का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना रहा। शिविर में पहुंचे लोगों को संबंधित विभागों की योजनाओं, पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
एक नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सहायता एवं सेवा शिविर में चालान, बिजली बिल और पेंशन संबंधी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी पंकज, बीडीओ शहाबगंज दिनेश कुमार सिंह, एडीओ अरविंद कुमार सिंह, डीपीओ प्रभात कुमार, एडीओ अजय प्रताप सिंह, सीएचएल सुपरवाइजर रेखा मौर्य आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें