मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर कुष्ठ रोगियों में बांटा मेडिकल किट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जनपद के शहाबगंज, धानापुर व पीडीडीयू नगर क्षेत्र में शुक्रवार को पीईपी प्लस प्लस, एनएलआर इंडिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुष्ठ से प्रभावित मरीजों को मेडिकल किट का वितरण किया गया।
इस मेडिकल किट द्वारा कुष्ठ के मरीज अपने घावों की देखभाल अच्छे से कर सकेंगे। इसके अलावा कोरोना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया गया। उन गांवों पर विशेष ध्यान दिया गया जहां कुष्ठ प्रभावित मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिन कुष्ठ मरीजों की दवा खत्म हो गई थी उनको दावा भी उपलब्ध कराया गया। लोगों को सामाजिक दूरी के साथ ही लॉकडाउन के महत्व के बारे में भी बताया गया। पर्यवेक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को कोरोना के बारे में सही जानकारी दिया जा सके। इसके साथ ही कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजो का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दवा पहुचाने के साथ उनको साफ सफाई के महत्त्व बारे में बताया जा रहा है। उनको हाथ धोने के सही तरीके का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस दौरान राजा सिंह, विनोद सिंह, अनिल कौशल, संत कुमार रहे।
रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव