पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों को निर्देश देते सीएमओ डॉ.वीपी द्विवदी। स
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंचे सीएमओ के सामने मरीजों से बाहर की दवा मंगाने का मामला सामने आया। प्रसव के लिए अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा चुके मोहम्मपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि चिकित्सक ने उससे सात सौ रुपये की दवा बाहर से मंगायी, तब जाकर उपचार शुरू हो सका। सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए। शासन की ओर से तमाम स्वास्थ्य सुविधाओ के दावे किए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर स्थिति अलग है। पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को जांच के लिए पहुंचे सीएमओ डॉक्टर वीपी द्विवेदी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सुविधाओ के बाबत जानकारी ली। इस दौरान वहां भर्ती एक महिला की तीमारदार ने बताया कि आपरेशन के नाम पर उससे 700 रुपये की दवाएं अस्पतालकर्मियो की ओर से बाहर मंगवाई गयी थी। यह सुनते है सीएमओ की त्योरियां चढ़ गयी। उन्होंने पूरे प्रकरण में जांच कराए जाने बात कही है। सीएमओ ने बताया कि महिला से बाहर से मंगवाई दवा कौन कौन सी है और उनकी स्टॉक में क्या स्थिति थी, ऐसे सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। इस दौरान डॉ. राजेश अग्रैया, डॉ. महिमा, फार्मासिस्ट इंद्रजीत प्रसाद मौजूद रहे। उधर, अस्पताल में उन्होंने वैक्सिनेशन के कार्य को भी देखा। इस दौरान इंजेक्शन लगा रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों के यूनिफार्म में नहीं होने पर उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने रात में सिजेरियन डिलीवरी के बाबत चिकित्सकों से पूछताछ की। इस दौरान रात में एक भी सिजेरियन डिलेवरी नहीं होने पर संबंधित चिकित्सक को भी फटकार लगाई।