फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह चिकित्सा प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम संजीव सिंह ने जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही करने पर तीन चिकित्सा प्रभारियों से स्पष्टीकारण मांगने का सीएमओ को निर्देश दिया। वहीं प्रसव कराने में शून्य प्रगति वाली आशा कार्यकर्ता को नोटिस जारी करके सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन, मातृ मृत्यु दर, एंबुलेंस संचालन, लाभार्थियों को भुगतान, नियमित टीकाकरण का बिन्दुवार समीक्षा किया। उन्होने पीडीडीयू नगर स्वास्थ्य केंद्र पर जननी योजना की प्रगति काफी कम रहने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि शून्य डिलेवरी कराने वाले आशा कार्यकर्ता को नोटिस जारी करके प्रगति की चेतावनी दें। लेकिन माह बाद प्रगति नहीं होने पर उनकी सेवा समाप्त कर दिया जाय। कहा कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को हर माह में न्यूनतम दो डिलेवरी कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने जेएसवाई योजना में जून माह का भुगतान नहीं होने पर चहनिया, चंदौली एवं धानापुर के चिकित्सा प्रभारियों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। कहा कि निजी अस्पतालों का पंजीयन कराने के बाद उन्हे प्रसव कराने की अनुमति दी जाएगी। शहाबगंज, धानापुर एवं चहनिया में लक्ष्य से कम टीकाकरण होने पर प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि आयुष्मान योजना के सभी लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड दिया जाय। कहा कि बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों का नाम अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अजितेंद्रर नारायण, सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी, डा. आरबी शरण, डा. जेपी गुप्ता, डा. डीएन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें