मुगलसराय सनबीम स्कूल में जिला टॉपर गौरव सिंह को मिठाई खिलाते अभिभावक साथ में डायरेक्टर यदुराज क?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे जारी किया गया। कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा टलने के बाद वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर हुए मूल्यांकन के बाद जारी रिजल्ट में सनबीम स्कूल के विज्ञान वर्ग के गौरव सिंह 98. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। वहीं मनामी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, कामर्स विषय से गुंजिता श्रीवास्तव ने 97. 6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि पूरे प्रदर्शन में इस बार बेटियां फिर बेटों से आगे रहीं। उधर, स्कल प्रबंधन ने बच्चों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी और उनका सम्मान भी किया। जबकि अभिभावकों ने भी उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाई। कला वर्ग से अर्याशी और कामर्स से शिवम अग्रवाल 97.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथा और जीव विज्ञान से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्नेहल कुमारी पांचवें स्थान पर रहे। इसके पूर्व अचानक जारी हुए रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता रही। हालांकि रोल नंबर न मालूम होने की वजह से रिजल्ट देखने में दिक्कत हुई। बाद में स्कूल से रिजल्ट की पुष्टि की। वहीं विभिन्न स्कूलों ने भी कोरोना गाइड लाइन के बीच स्कूलों में बुलाकर छात्रों को रिजल्ट के बारे में बताया। रिजल्ट में अच्छे अंक मिलने के बाद परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। सफल छात्रों ने मंदिरों में पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं घरों में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों ने मुहल्ले में मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई।