फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के सूत्रधार थे मौलाना आजाद : शाहिद

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाते कांग्रेस के अल्पसंख्यक कमेटी के सदस्य। स्
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने कहा कि मौलाना आजाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल लेखक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने आधुनिक शिक्षा की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि मौलाना आजाद महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे। उन्होंने असहयोग, खिलाफत और नमक सत्याग्रह आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं गोष्ठी के अध्यक्ष सैयद आले अब्बास ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति के विकास में मौलाना आजाद का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा, डॉ. सैयद राहत राजा जाफरी, जैगम अब्बास, हुसैन मेहंदी, बशीर अहमद अंसारी, विशुन सोनकर, हसनैन अली, मो. रिजवान, फरहान अहमद, सफदर अली, जहीर अहमद, मो. शाहिद और हलाल अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें