फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मऊ-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने आजमगढ़ मार्ग से नई साप्ताहिक ट्रेन 14055 / 14056 मऊ - आनंद विहार एक्सप्रेस चलाने के निर्देश जारी किया है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से तथा प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से संचालित होगी।
विज्ञापन

इसके शुरू होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 14055 बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे मऊ से रवाना होगी। यह मुहम्मदाबाद (10:53 बजे), आजमगढ़ (11:15 बजे), खोरासन रोड (11:55 बजे), शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 14056 प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन शाहगंज (3:25 बजे), खोरासन रोड (3:50 बजे), आजमगढ़ (4:25 बजे), मुहम्मदाबाद (4:50 बजे) होते हुए सुबह 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन में प्रथम एसी, द्वितीय एसी, तृतीय एसी, इकोनॉमी एसी, स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद धर्मेंद्र यादव के रेल प्रतिनिधि शाहआलम कुरैशी ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिल्ली में रेल मंत्री से इस ट्रेन के संचालन की मांग की थी। ट्रेन की स्वीकृति मिलने पर सांसद ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें