फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाैली में असलहे की दुकानों पर किया गोलियों का मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने लाइसेंसी असलहों की तीन दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने गोलियों के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। साथ ही दुकानदारों को चुनाव तक किसी भी लाइसेंसी असलहाधारक को गोली नहीं बेचे जाने की हिदायत देते हुए असलहा जमा करने वालों की सूचना तत्काल संबंधित थाने को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने के लिए अवैध असलहों और गोलियों की मांग बढ़ जाती है। कई लोग विभिन्न हथकंडे अपनाकर लाइसेंसी दुकानों से गोलियां हासिल करने की फिराक में रहते हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए सदर सर्किल स्थित पांच लाइसेंसी दुकानों में से तीन दुकानों की जांच की गई है। इस दौरान दुकानों में गोलियों का रजिस्टर से मिलान करने के साथ दुकानदारों को किसी भी असलहाधारी को गोलियां न बेचने की सख्त हिदायत दी गई है। कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें