फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा सर्किल में 86 पंडालों में सजेगा माता रानी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा सर्किल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियां तेज हो गई हैं। सकलडीहा, बलुआ, धानापुर और धीना थाना क्षेत्र में 86 पंडालों मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में 27 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें टिमिलपुर स्थित दुर्गा मंदिर और नागेपुर में स्थापित प्रतिमाओं की पूजा की जाएगी। वहीं, धानापुर थाना क्षेत्र में 29, बलुआ में 17 और धीना थाना क्षेत्र में 13 पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पूजा समितियों की ओर से पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सकलडीहा सर्किल क्षेत्र में कुल 86 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें