महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड में बृहस्पतिवार को खेले गए हीरो चैंपियन लीग के पांचवें मुकाबले में देवहलिया डेयरडेविल्स ने सुपर ओवर में पुसौली वारियर्स को चार रनों से हरा दिया। मुकाबले में अंतिम गेंद तक उत्साह बना रहा और दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर देवहलिया डेयरडेविल्स के कप्तान ओम बिंद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुसौली वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवहलिया डेयरडेविल्स की टीम ने भी निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाई और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। शुक्रवार को रामगढ़ रॉयल और मोहनिया अलायंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस दाैरान प्रिंस सिंह, संजय प्रेमी, बिट्टू सिंह, मेराज आलम, उदय सिंह, रवि शंकर वर्मा और अरुण चौबे उर्फ गुड्डू चौबे मौजूद रहे।