फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान : दर्शना सिंह

विज्ञापन
चहनियां में सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल व अन्य। स्रोत:-
विज्ञापन
चहनिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को चहनिया ब्लॉक कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 39 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। बैंड-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी और रजनीश पांडेय ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए और आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे बेटियों की शादी में परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए योजनाएं चला रही है। अब बेटियों के जन्म पर परिवारों में खुशियां मनाई जा रही हैं। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए बर्तन, कपड़े, शृंगार बॉक्स, ट्रॉली बैग, गद्दा और कंबल सहित अन्य सामग्री दी गई।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न जातियों और समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर सामाजिक समानता और आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, बीडीओ जावेद अख्तर, एडीओ पंचायत राजेश सिंह और लेखा अधिकारी सियालाल यादव मौजूद रहे। संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें