फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गाजीपुर से काम कर वाराणसी लौट रहे राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर चहनिया मार्ग पर निदिलपुर गांव के पास रविवार की सुबह लगभग पांच बजे वाहन के धक्के से बाइक सवार युवा राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसकी पहचान जाल्हूपुर वाराणसी निवासी गोपाल के पुत्र रोहित (26) के रूप में हुई। राजमिस्त्री रोहित जमानिया से काम कर वापस घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दुर्घटना हुई। पुलिस ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

निदिलपुर गांव केे लोग रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच सड़क पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पास ही बाइक पड़ी थी। युवक ने हेलमेट पहन रखी थी, लेकिन वह टूट गया था और सिर से खून बह रहा था। इससे अनुमान लगाया गया कि किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की यह स्थिति हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर निवासी रोहित के रूप में की।
पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिवार वालों को दी। मौत की खबर पाकर युवक के घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि रोहित राज मिस्त्री था और गाजीपुर जिले के जमानिया में काम कर रहा था। शनिवार को पूरी रात काम करने के बाद रविवार की सुबह वह घर वापस आ रहा था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें