फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ डिजाइनर मास्क पहनना बना फैशन

विज्ञापन
र्रंटेड मास्क बनाते अकील अहमद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण को रोकने में मास्क कारगर हथियार है। युवा अब डिजाइनर मास्क पहन रहे हैं। इससे सुरक्षा के साथ ही उनका फैशन का शौक भी पूरा हो रहा। ऐसे में निजी कंपनियां इसका पूरा फायदा उठा रहीं। इसके तहत कंपनी के लोगो वाले मास्क तैयार कराए जा रहे। सजे धजे चेहरे को ढंकना युवाओं के सपनों पर पानी फेर देता है लेकिन पुलिस के डर से युवा मास्क लगाकर बाहर निकल रहे हैं। इस समस्या का समाधान प्रिंटेड मास्क ने पूूरा कर दिया है। वैसे तो भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, भज्ली, गांगुली सहित अन्य खिलाड़ी डिजायन मास्क घर पर तैयार करने का प्रचार कर रहे हैं लेकिन प्रिटिंग प्रेस संचालकों ने इसे अलग ही रूप दे रही है। साठ रुपये में चेहरे के डिजाइन का मास्क तैयार कर दे रहे है। मास्क पर किसी के चेहरे के नाक के नीचे का हिस्सा प्रिंट कर दे रहे हैं। इसे पहनने पर भी पूरा चेहरा सामने रहता है। यही नहीं विभिन्न कंपनी संचालकों ने भी मास्क को विज्ञापन का जरिया बना लिया है। कंपनियां फर्म के नाम को प्रिंट कराकर मास्क लोगों के बीच बांट रही है। इससे लोगों को मुफ्त मास्क मिल रहा है वहीं कंपनी का प्रचार भी हो जा रहा है। प्रिंटिंग प्रेस संचालक अकील अहमद ने बताया कि चेहरा प्रिंटेड फेस मास्क की कीमत साठ रुपये आ रही है। ऐेसे में युुवा तेजी से इसे अपना रहे हैं। बताया कि प्रतिदिन दस से 20 युवा चेहरा प्रिंट कराने पहुंच रहे हैं। इसी तरह कंपनियों के आर्डर पर प्रतिदिन दो हजार से अधिक नाम प्रिंट वाले मास्क बना रहे हैं। इसके साथ ही मास्क के साथ चेहरा प्रिंटेड टीशर्ट भी युवाओं के फैशन में शामिल हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें