फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बलिदानी चंदन के पिता को किया सम्मानित, किया नमन

विज्ञापन
सम्मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित करके उन्हें नमन करने के क्रम में नदेसर मारूफपुर निवासी बलिदानी चंदन राय के पिता सत्यप्रकाश राय, उनके भाई मोहित राय को भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बुधवार को सम्मानित किया। वहीं शहीद चंदन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित करने के बाद गौरव की अनुभूति होती है। सरकार और आम जनमानस अपने वीर सैनिकों के बलिदान को सदैव याद करता रहेगा। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, बलुआ मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, नागेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, अतुल सिंह रघुवंशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें