फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के बिसौरी गांव में बृहस्पतिवार की रात कमरे में विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। परिवार वाले पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिसौरी गांव के जगजीवन की शादी लगभग 13 साल पहले संगीता देवी (32) के साथ हुई थी। दोनों के तीन लड़के हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह घर का काम करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को चिंता हुई। खिड़की से झांक कर देखने पर संगीता अंदर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी मिली। परिवार वालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें