फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अचकारी में बुधवार को विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव की पूनम दुबे (32) सोमवार की रात घर पर अपने सास के साथ थीं। पति जितेंद्र दुबे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद पूनम अपने कमरे में सोने के लिए चली गईं, जबकि सास जड़ावती देवी पूनम के 10 वर्षीय बेटे के साथ सोने चली गईं। सुबह काफी देर तक जब पूनम का दरवाजा बंद रहा तो सास घबड़ाने लगीं। आसपास के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजे को तोड़कर लोग अंदर गए। अंदर का दृश्य देख लोग दंग रह गए। पूनम का शव पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ दरवाजा खोलवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूनम दुबे का एक बेटा आशुतोष (10) है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें