फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के सवैया गांव में बुधवार की रात विवाहिता ने साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव निवासी शुभम सिंह की शादी चार वर्ष पूर्व रोहतास, बिहार की गदूरा गांव निवासी मंजूलिका सिंह (26) से हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद दोनों को एक पुत्र भी हुआ। शुभम जिला अस्पताल में संविदाकर्मी है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर बुधवार की रात पति-पत्नी में अनबन हुई। इसके बाद शुभम रात्रि ड्यूटी पर जिला अस्पताल चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह घर के सदस्यों ने देखा कि मंजूलिका अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटक रही है। यह देख सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। विवाहिता के मायके वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें