फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टमके लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर विवाहिता के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी हरिओम मौर्य की शादी जून वर्ष 2021 में कुदरा, बिहार निवासी अनीता (21) से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में कभी-कभी अनबन होती रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह हरिओम सैयदराजा बाजार अपने दरी की बिनाई के काम पर चला गया। उसकी माता कुंता देवी दोपहर के 12 बजे के करीब बकरियों को चराने के लिए घर से निकल गई। दोपहर के दो बजे उसका पति वापस घर लौटा। उसने पत्नी को काफी आवाज लगाई पर घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने घर के अंदर झांककर देखा तो होश उड़ गए। अनीता छत पर लगी कुंडी में दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही थी। यह देख वह जोर-जोर से रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने विवाहिता के मायके वालों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों के सामने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में एसओ शेषधर पांडेय ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें