फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे से झूल कर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के बैराठ ककरही गांव में बुधवार की सुबह विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झुल गई। इससे उसकी मौत हो गई। पति के शोर मचाने पर लोग जुटे। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। वाराणसी के बहादुरपुर चौबेपुर निवासी राजकुमार सोनकर की पुत्री नीलू (30) का विवाह वर्ष 2011 में बैराठ ककरहटी निवासी सत्येन्द्र कुमार सोनकर के साथ हुई थी। नीलू आशा कार्यकत्री के रूप में काम करती थी और उसके दो मासूम बेटे प्रियांशु (छह वर्ष) और त्रियांशु (चार वर्ष) हैं। सत्येन्द्र अपने माता पिता से अलग घर बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। सुबह दस बजे सत्येन्द्र कुमार ने शोर मचाया कि उसकी पत्नी नीलू ने पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटक कर जान दे दी है। आस पास के लोग पहुंचे तो नीलू का शव जमीन पर पड़ा था। वहीं पंखे में स़ाड़ी का फंदा लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर नीलू के मायके से उसके पिता राजकुमार, भाई रतन सोनकर, कमल सोनकर, उसकी मां नीता देवी पहुंच गई। मायके वालों ने सत्येन्द्र पर नीलू की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस संबंध में थानाध्यक्ष यूपी सिंह ने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें