फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के जागने के बाद ऑटो छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। मंगलवार की रात तो थाना के ठीक पीछे सटे असना पाल बस्ती में एक घर के दरवाजे पर खड़ी ऑटो पर चोरों ने हाथ साफ करना चाहा लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने पर चोर भाग निकले। मामले की जानकारी लेगों ने बुधवार की सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। असना गांव के पाल बस्ती निवासी राजकुमार पाल ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। रोज की भांति ऑटो घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी कर घर में सपरिवार सोने चले गए। देर रात में चोरों ने ऑटो का ताला तोड़कर ले जाने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों के जागने की आहट पाकर चोर भाग खड़े हुए। बुधवार की सुबह भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाने के बाद मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस को भीड़ की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि इससे पूर्व भी चोर इसी घर से नौ बकरियां चुरा ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें