फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के वार्ड नंबर नौ मुगलचक निवासिनी खुश्बू (28) पत्नी चंदन राय ने अपने घर में ही शुक्रवार को रस्सी के फंद से झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के मायके वालों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के वार्ड नंबर 9 मुगलचक निवासी सिपाही विनोद राय के पुत्र चंदन राय की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व बिहार के नवादा निवासिनी खुश्बू से हुई थी। इससे एक पुत्र रेहान (ढाई वर्ष) है। पति चंदन राय दिल्ली के प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। 12 अगस्त को घर से ड्यूटी पर गया था। शुक्रवार को घर पर चंदन राय की दादी के साथ बीमार भाई की पत्नी पुनीता थी। इसी दौरान मौका पाकर खुश्बू ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर झूल गई। बच्चा खेलते-खेलते मां को खोजने लगा। उसके बाद भी सुगबुगाहट नहीं मिलने पर दादी ने आवाज लगाई। फिर भी कोई सुगबुगाहट नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनसे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें