फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मनबढ़ों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने शनिवार को पिपरी कुटिया गांव के कुछ मनबढ़ युवकों पर घर में घुसकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लागाया है। महिला का यह भी कहना है क िजब वह भागकर मायके पहुंची तो युवक वहां भी पहुंच गए और उसके अलावा घर की अन्य महिलाओं को मारा पीटा। घटना के बाद महिला के परिजनों ने कोतवाली में युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वह घर में अकेले खाना बना रही थी। इसी बीच धीना थाना क्षेत्र के पिपरी कुटिया गांव के तीन युवक घर में पहुंचकर महिला से दुर्व्यवहार करने लगे। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला शोर मचाते हुए थोड़ी दूर अपने मायके पहुंच गई। वहां पांच की संख्या में आए मनबढ़ युवकों ने महिला के साथ उसकी भाभी व पिता को मार-पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की जुटने पर युवक वहां से भाग निकले। अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें