फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डाला छठ के लिए सजे बाजार, शुरू हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । 25 अक्टूबर से आरंभ होने वाले महापर्व डाला छठ की तैयारी तेज हो गई हैं। पीडीडीयू नगर समेत पूरे जनपद में बाजार सज गए हैं।बाजारों में विशेषकर दउरा, सूप व तरह-तरह के फलों की बिक्री बढ़ गई है। पीडीडीयू, दुलहीपुर, पड़ाव, चंंदौली, सकलडीहा, धानापुर, कमालपुर, धीना, बलुआ, चहनिया, चकिया, बबुरी, इलिया, नियमताबाद, शिकारगंज आदि क्षेत्रों के बाजारों में महिलाओं की भीड़ हो रही है।
विज्ञापन


चकिया / शिकारगंज में सूर्योपासना का महापर्व छठ पर आस्था महंगाई पर भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को बाजारों में ऊंचे दामों पर बिक रहे फलों की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही है। प्रसाद के रूप में अधिक से अधिक फलों की खरीदारी करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची हुई है।
नगर के गांधी पार्क तिराहा मार्ग, सहदुल्लापुर ब्लॉक तिराहा, ग्रामीण क्षेत्र के शिकारगंज कस्बा, उचेहरा हेतिमपुर आदि स्थानों पर छठ पर्व की पूजन सामग्रियों व फलों से सजी दुकानों पर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

फल व्यवसायी जमुना सोनकर ने बताया कि छठ पूजा के लिए फलों का बाजार गर्म है, जिससे बाजार में चकोतरा नीबू 40 से 50 रुपये, अनानास 45 से 50, नारियल 40 से 50, अमरस पांच, रामफल 30, कच्चा बादाम 10-15, खीरा 10-15, शरीफा 10, कीवी 30 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है।
पपीता 60 रुपये प्रति किग्रा, अनार 160, सेब 80 से 95 रुपये, अमरूद 100 रुपये, अंगूर 250 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। पर्व में प्रयुक्त होने वाला अदरक, हल्दी, गाजर का पौधा 10 रुपये में बिक रहा है। सूप दौरी के विक्रेता सोनू कसौधन धीरज मोदनवाल दिनेश कसौधन नहीं बताया कि दौरी 180 से 200 डलिया 80 रुपये, सूप 100 रुपये तक बिक रहा है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा में महावर सुपारी लवंग लाची कपूर जायफर सहित तमाम पूजा सामग्री की खरीदी जा रही है

गंगा घाट पर जाने का रास्ता हुआ दुरुस्त
टांडाकला । लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए टांडाकला, सोनबरसा के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ता दुरुस्त किया गया है। रास्ते में पड़ने वाले नाले पर मोटी पाइप डालकर अस्थायी पुलिया बनाई गई। इसमें प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह सोनू, सोनबरसा ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार सोनकर और घाट दरोगा दिना सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टांडा कला सोनबरसा दोनों ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि टांडा कला में छठ महापर्व पर बलुआ गंगा घाट व तिरगावा घाट पर भीड़ लगती है। लेकिन यहां पर बड़े अधिकारी का आना नहीं होता है,नहीं कोई सुविधा मुहैया की जाती है, गांव में बनी कमेटी के बच्चों द्वारा रोशनी के लिए लाइट की व्यवस्था की जाती है चंदा लगाकर की जाती है।
युगांधर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

चकिया। छठ पूजा की तैयारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन युगांधर सेवा समिति के प्रबंधक कैलाश जायसवाल, अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। बैठक में समिति के सदस्य प्रिंस गुप्ता और स्वामी नारायण को कार्यवाहक महामंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान मां काली जी के पोखरे पर साफ सफाई रंग रोहन टेंट, लाइट, साउंड आदि की व्यवस्था करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर पर सहमति बनी। बैठक में उमेश गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, सरदार रंजीत सिंह, शेखर तिवारी, सिद्धनाथ सिंह आदि थे। संचालन सरदार रंजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें