फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: करवा चौथ की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
करवाचौथ के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में हाथों में मेंहदी लगवाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को गौरी-गणेश की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देंगी। छलनी से पति का चेहरा देखने के बाद उनके हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने करवा, छलनी, गौरी-गणेश की मूर्तियों और शृंगार के सामान की खरीदारी की। पीडीडीयू नगर के साथ चंदौली, दुलहीपुर, नियामताबाद, चकिया, सकलडीहा, धानापुर, चहनिया, टांडाकला और नौगढ़ के बाजार देर शाम तक गुलजार रहे।
विज्ञापन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है। सुहागिनों के लिए यह पर्व आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस वर्ष करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और सात महायोग बनने की बात कही गई है। चंद्रोदय रात 7:57 बजे होगा।
बुधवार को पीडीडीयू नगर के परमार कटरा, गल्ला मंडी, रस्तोगी गली, एलबीएस कटरा और धर्मशाला रोड पर पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं। महिलाओं ने कांच की चूड़ियां, बिंदी, लिपस्टिक, आभूषण, कपड़े, करवा और पूजन सामग्री खरीदी। फल और फूल की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

टांडाकला संवाददाता के अनुसार, सोनबरसा बाजार में भी करवाचौथ को लेकर उत्साह दिखा। महिलाओं ने पूजा सामग्री, चलनी, करवा और शृंगार के सामान की खरीदारी की। साड़ी और चूड़ियों की दुकानों पर भी रौनक रही। दुकानदार संजय गुप्ता और त्रिलोकी गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर पूजन सामग्री की बिक्री अच्छी रही।

करवाचौथ के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में हाथों में मेंहदी लगवाती युवतियां। संवाद

करवाचौथ के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में हाथों में मेंहदी लगवाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें