फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटीं कई कुश्तियां

Fri, 13 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के लक्ष्मणगढ स्थित लच्छू ब्रह्म बाबा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के जिलों के  नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। मुख्य अतिथि सकलड़ीहा विधायक सुशील सिंह ने फीटा काटकर व पहलवानों  से हाथ मिलाकर  कुश्ती दंगल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान  खोजपुर के पहलवान सूरज पहलवान ने बजरंग नगर के अवनीश को पटखनी दी। वहीं  बेलवानी गांव के रमाकांत ने बजरंग नगर के विकास को हराकर वाहवाही लूटी। भूपौली के विशाल ने बेलवानी के सुरेंद्र पहलवान को तो बजरंग नगर के हरी ने बेलवानी के चंद्रमा को मात दी। वाराणसी अजगरा के पहलवान गोविंद ने बेलवानी के पहलवान जयप्रकाश को तो गाजीपुर के आनंद ने खोनपुर के राजू पहलवान को मात दी। रानेपुर के हिमांशु ने नरायनपुर चौबेपुर के भीम को मात दी। इसके अलावा दर्जनभर कुश्तियां हुईं, जो बराबरी पर छूटीं।
 इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि  कुश्ती से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसमें भाग लेने से पहलवानों को अपने अपने दाव पेच के प्रदर्शन का मौका मिलता है। कहा कि देश में पहलवानी  की परंपरा काफी प्राचीन है। देश के पहलवानों ने  देश में ही नहीं बल्कि  विदेशों में भी अपना परचम लहराया है। सूबेदार सिंह, जयश्याम,  अभिमन्यू,  शोभनाथ, झन्नन, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें