नौगढ़ । बढ़ते प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। इस बाबत बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ के सभाकक्ष में नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ के अंतर्गत रेसिंग फॉर एयर एवं पर्यावरण प्रदूषण से बचाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएससी नौगढ़ के डॉ. उमेश प्रसाद ने मुख्य वक्ता के रूप में जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में डॉ. जयप्रकाश ने भी छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय संकटों और उनके समाधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में सक्रिय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।