फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Tue, 26 Jul 2016 01:55 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जाम लगाए लोग
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत चकिया मुगलसराय मार्ग पर सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे सोनहुल गांव के समीप तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक वहां से वाहन समेत भाग गया। ग्रामीणों ने एक घंटे तक चकिया मुगलसराय मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने और मुआवजा का आश्वासन देने पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

सोनहुल गांव निवासी बिंदू मल्लाह (19) पुत्र रामजी अपने साथी विनोद के साथ बाइक से सावन के पहले सोमवार को बाबा जागेश्वरनाथ के दर्शन पूजन के लिए घर से निकला था। चकिया मुगलसराय मार्ग पर अभी वे गांव के बाहर ही निकले थे कि पीछे से आ रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से बिंदू उछल कर नीचे गिर गया और टैंकर के पिछले पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।
 घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। नाराज होकर मौके पर जुटे लोगों ने चक्का जाम कर दिया। लोग मृत युवक के परिवार वालों को मुआवजा देने और घटना के कारण बने टैंकर चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम चकिया जवाहर लाल श्रीवास्तव और सीओ नृपेंद्र ने जाम शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि शासन की अनुशंसा के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें