फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव निवासी सतीश पाल (22) की शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे परिवार वालों शव को घर ले आये। मौके पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और शव को थाने ले आई। वहीं परिवार वालों ने युवक को कुछ लोगों द्वारा ट्रेन के आगे धक्का दिये जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के नींबूपुर गांव निवासी दिलीप पाल का पुत्र सतीश पाल (22) शाम को लगभग साढ़े चार बजे अपने साथियों के साथ रेलवे ट्रैक की ओर गया था। कुछ देर बाद लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी कि सतीश मृत हाल में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। यह सुनते ही परिवार वाले सन्न रह गये। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वाले शव को घर ले आये। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक के चाचा ने चाचा संजय पाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लड़कों से उसका कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था । उन्होंने आशंका जताई कि लोगों ने उसे खुन्नसवश ट्रेने के आगे धक्का दे दिया। युवक दो बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था । सतीश की मौत के बाद से बहन प्रीति पाल(24), छोटी बहन प्रतिभा(20) व छोटे भाई मनीष (16) एवं मां राजकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें