पुलिस ने मंगलवार की दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेठमलपुर के पास वाहन में लदे 6 संरक्षित पशु बरामद किए। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सुल्तानपुर से पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहा था। उसके पास से एक चापड़ बरामद हुआ। पुलिस आरोपी का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि जेठमलपुर के पास वाहन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। वाहन बैरियर और डिवाइडर से टकराकर रुक गया। पुलिस ने घेरेबंदी कर चालक को पकड़ लिया। वहीं वाहन की जांच करने पर उसमें छह संरक्षित पशु मिले। आरोपी चालक अमरजीत यादव निवासी नाला मुहल्ला बरियाटोला रौनाही थाना रौनाही अयोध्या का रहने वाला है। उसके पास से लोहे का चापड़, एक मोबाइल फोन और 3 सौ रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि संरक्षित पशु को सुल्तानपुर से एकत्र कर बिहार ले जा रहा था।