फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मालवीय पुल के जॉइंटर की प्लेट खिसकने से दो घंटे जाम

विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। राजघाट स्थित मालवीय पुल के जॉइंटर पर लगी लोहे की प्लेट खिसक जाने से बृहस्पतिवार को दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। पड़ाव चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

इसमें स्कूली बसें, एंबुलेंस, शव वाहन और ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे यात्री भी फंस गए। मौके पर पहुंची सूजाबाद पुलिस ने मजदूरों को बुलाकर जॉइंटर की मरम्मत कराई। इसके बाद वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया, तब यातायात सामान्य हो सका।
राजघाट पुल पर इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। सुबह मरम्मत के बाद जॉइंटर वाले हिस्से पर लोहे की प्लेट डालकर आवागमन शुरू कराया जाता है।
बृहस्पतिवार को वाहनों के लगातार गुजरने से दोपहर 1:30 बजे प्लेट एक तरफ से खिसक गई। इससे सड़क पर आवागमन बाधित होने लगा और देखते ही देखते पड़ाव चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। जाम का असर रामनगर रोड, पड़ाव-मुगलसराय मार्ग और पड़ाव-भोपौली मार्ग पर भी पड़ा। करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और ट्रेन पकड़ने के लिए निकले यात्रियों को हुई। जाम की सूचना मिलते ही सूजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल पर काम कर रहे मजदूरों को बुलाया और जॉइंटर पर खिसकी लोहे की प्लेट को दुरुस्त कराया। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद वाहनों को धीरे-धीरे गुजारा गया। इसके बाद करीब 3:30 बजे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें