फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डाक जीवन बीमा के लिए लोगों को करें जागरूक

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के उप डाकघर में मंगलवार को शाखा डाकपाल और कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें 10 सितंबर को डाक जीवन बीमा और 11 सितंबर को सुकन्या बचत खाता खोलने वाले ग्राहकों को सम्मानित करने पर जोर दिया गया। कर्मियों को लक्ष्य पूर्ण करने की बारीकियां बताई गईं। ज्ञानपुर उपमंडलीय प्रभारी अंगद यादव ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में सुधार से ही ग्राहकों के बीच रह पाएंगे। इसलिए सभी मन लगाकर काम करें। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से मिले। अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ओवरसीयर राजू पाल, अरुण यादव, दिव्या सिंह, मुस्कान, कुंती, भावना, मोहित सिंह,जया पांडेय, पंचलाल, अरविंदकुमार, विकास कुमार, अजय मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विकास चौहान, अंकित, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें