शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में एक से पंद्रह जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बच्चों में दस्त के कारण ही मृत्यु दर में वृद्धि होती है। दस्त रोग से मृत्यु का उपचार ओआरएस एवं जिंक की गोली ही एक मात्र है। जिसके तहत पाँच वर्ष तक के बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई के राय ने कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं बीपीएम, बीसीपीएम व डीसीपीएम को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।