यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) एवं सावित्रि महिला हस्तकला
प्रशिक्षण समिति के तत्वावधान में बुधवार को किसानों के लिए सब्जी नर्सरी
उत्पादन प्रबंधन के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था
की तरफ से रामरक्षा सिंह पटेल किसानों को सब्जी से लाभ पाने की जानकारी दी।
इस संबंध में रामरक्षा सिंह का कहना है कि सब्जी नर्सरी
उत्पादन प्रबंधन से किसानों की आर्थिक आय में इजाफा होगा। वहीं फसलों की
बर्बादी का दंश झेल रहे किसानों को नगदी फसल के तौर पर सब्जी की खेती के
रूप में आय का एक वैकल्पिक जरिया भी मिलेगा।
कहा कि किसान चाहें तो बहुफसली
खेती के तौर पर भी सब्जी की खेती कर सकते हैं। किसान बाग में फलों की खेती
करने के साथ खाली पड़ी जमीन में सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते
हैं।
बताया कि अच्छी प्रजातियों की सब्जी की खेती कर किसान प्रतिदिन एक
हजार से 1500 सौ रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं। संस्था की तरफ से किसानों
को सब्जी की खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं ताकि उनकी माली हालत में सुधार
हो सके।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था के निदेशक सुधार कुमार, संस्था
सचिव ज्योति अग्रवाल एवं अरशद जमाल का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण लेने
वालों में मंदीप कौर, फूलमती, शीला सिंह, रमावती, सिताबी देवी, चिंतामणी,
इंद्रावती देवी, जयहिंद मौर्य, गिरीजा देवी, संजू देवी, आशा देवी, बिंदु
देवी, उषा देवी, सावित्रि देवी आदि रहीं।