हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में कबीर दास (40), बेबी (36, पत्नी मोहित प्रसाद), आनंद (06, पुत्र मोहित प्रसाद), वैशाली (14, पुत्री मोहित प्रसाद), शशि (45, पत्नी मुकेश), संजय (41, पुत्र मुन्नीलाल) घायल हैं।
जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से ऑटो के टकराने से हुआ। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।