फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: कुंभ मेले के लिए पीडीडीयू जंक्शन से गुजरीं चार स्पेशल ट्रेनें, ड्रोन से की गई निगरानी

Mon, 13 Jan 2025 08:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ को लेकर पीडीडीयू जंक्शन पर भी यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही ट्रेनों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर ड्रोन से की गई निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ पर पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी सहित रेलवे के सभी विभाग अलर्ट रहे। पहले शाही स्नान के दिन सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन होकर चार स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। इस दौरान ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में छह सौ यात्रियों की क्षमता वाले यात्री ठहराव क्षेत्र को बनाया गया है। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में ही यात्री सहायता बूथ पर चौबीस घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर स्काउट गाइडों की भी सहायता ली जा रही है। यहां रोजाना सौ से अधिक रोवर्स रेंजर्स चार शिफ्ट में यात्रियों की सहायता में जुटे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के अतिरिक्त रैक यार्ड में खड़ी की गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही इन्हें स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रयागराज के लिए चलाई जाएगी। सोमवार को पहले शाही स्नान के दिन पीडीडीयू जंक्शन से अप और डाउन में चार स्पेशल ट्रेनें गुजरी। 
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए सभी विभाग मुस्तैद हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सोमवार की दोपहर में जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीएसजी एनके मिश्र की मौजूदगी में ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस संबंध में जीआरपी वाराणसी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें