फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंडालों में विधि-विधान से हुई महागौरी की पूजा

विज्ञापन
टांडाकला के पूरा विजई में स्थापित मां शेरेवाली की प्रतिमा। संवाद - फोटो : जू
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा मेले के दूसरे दिन पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पंडालों में महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद माता को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पंडाल परिसर गूंज उठा। शाम पांच बजे से ही पंडालों में दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, मानस नगर, राम मंदिर, परमार कटरा, गल्ला मंडी, जायसवाल भवन, गुरुद्वारा के समीप त्रिशूल क्लब, रविनगर, पटेल नगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, अमोघपुर, चंदासी और पड़ाव सहित अन्य स्थानों पर बने भव्य दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। सिकटिया की दुर्गाबाड़ी में पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ किया गया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित द्वारिकापुरम कॉलोनी में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संस्था के संरक्षक दीपचंद चौरसिया ने बताया कि पंडाल को बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया है। इस अवसर पर अवधेश चौरसिया, हरी चौरसिया, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सतीश, अनिल और रोहन आदि मौजूद रहे। टांडाकला संवाददाता के अनुसार, सोनबरसा टांडा स्थित श्री बाबा कीनाराम रामशाला परिसर में केदारनाथ धाम की थीम पर पूजा पंडाल बनाया गया है। वहीं, चहनिया संवाददाता के अनुसार, कस्बे के शिव मंदिर परिसर में छात्र संगठन सृजन परिवार और स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है।
यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रमौली गांव में दुर्गा पूजा का स्वर्ण जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां कोलकाता के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है।

टांडाकला के पूरा विजई में स्थापित मां शेरेवाली की प्रतिमा। संवाद- फोटो : जू

टांडाकला के पूरा विजई में स्थापित मां शेरेवाली की प्रतिमा। संवाद- फोटो : जू

टांडाकला के पूरा विजई में स्थापित मां शेरेवाली की प्रतिमा। संवाद- फोटो : जू

टांडाकला के पूरा विजई में स्थापित मां शेरेवाली की प्रतिमा। संवाद- फोटो : जू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें