फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के गोली मारकर आत्महत्या के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली में 19 फरवरी की सुबह इंसास रायफल से गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एक जुलाई की सुबह 11 बजे कोतवाल सहित संबंधित पुलिसकर्मी घटना से जुड़े अभिलेखों के साथ पीडीडीयू तहसील में ज्वाइंज मजिस्ट्रेट के यहां प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन

बांदा जिले के सहेवा गांव निवासी 27 वर्षीय आशुतोष मिश्र जनवरी 2016 बैच का सिपाही था। वह मुगलसराय कोतवाली में मुंशी के रूप में तनात हुआ। आशुतोष मिश्रा ने 19 फरवरी की सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर साथी सिपाही के इंसास रायफल से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शहर कोतवाल शिवानंद मिश्र ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की अपील की थी। इस पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए। इसके तहत एक जुलाई की दिन में 11 बजे संबंधित अभिलेखों के साथ कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मियों को पीडीडीयू तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिला मजिस्ट्रेट के यहां प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें