इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज से मुलाकात करते चंदौली डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रशासनिक जज सुभाषचंद्र शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रशासनिक जज को पत्र सौंपकर जिला न्यायालय से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रतिनधिमंडल ने दीवानी न्यायालय भवन निर्माण, अधिकारियों के आवास, साफ सफाई, वाहन स्टैंड व दीवानी न्यायालय के लिए शेष 34 लाख 34 हजार 145 रुपये का अविलंब भुगतान शासन स्तर से कराने की बात कही। वही अधिवक्ताओं, वादकारियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया । जिस पर प्रशासनिक जज ने सभी समस्याओं के जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता सम्पूर्ण न्यायिक कार्यों से विरत रहे। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व महामंत्री राजेश मिश्रा, महामंत्री शमसुद्दीन समेत अन्य लोग शामिल रहे।