भारतीय किसान मजदूर संयुत यूनियन के सदस्यों का धीना के ड़ढगांव में धरना।
- फोटो : CHANDAULI
धीना। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले डेढ़गावां में किसानों का चल रहा क्रमिक अनशन सातवें दिन बृहस्पतिवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। सात दिनों तक अनशन चलने के बाद भी किसानों की नहर में पानी छोड़े जाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है।
आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता रविंद्र नाथ सिंह मुन्ना ने कहा कि एक सप्ताह बीत गए परंतु न तो नहर में पानी आया न ही कोई सक्षम अधिकारी अनशन कर रहे किसानों से मिलने पहुंचा है। वहीं किसानों का हाल-चाल लेने किसी जनप्रतिनिधि भी नहीं पहुंचने किसानों में रोष है। कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों में भी किसानों के प्रति उपेक्षा का भाव है। प्रकृति के साथ ही ये सभी किसानों से रूठे हैं। इस मौके पर हरिचरण यादव, धर्मेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, अरविंद सिंह, रामप्रवेश सिंह, शैलेंद्र राय, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, विद्यासागर उपाध्याय, बैजनाथ सिंह, मड़ई सिंह, विपिन सिंह रहे। अध्यक्षता दुखहरण प्रजापति ने की व संचालन दीनानाथ श्रीवास्तव ने किया। संवाद