चकिया। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सको ने बालिकाओ को डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के प्रति जागरूक किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके प्रसाद ने कहा कि बरसात के दिनों में इकट्ठा हुए पानी में डेंगू एवं मलेरिया के विषाणु पनपते है। जिनके काटने से मानव को बुखार, ठंडक आदि लक्षण प्रकट हो जाते है। तत्काल चिकित्सक से परामर्श करने के बाद प्रारम्भिक अवस्था में ही इसका उपचार शुरू कर देना चाहिए। सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के प्रभारी डा. विकास कुमार सिंहा ने भी डेंगू एवं मलेरिया के लक्षणों एवं उपचार के बारे में बताया ।