फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता अभियान के तहत निकाली जन जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से बटालियन परिसर से गंगा उत्सव के तहत गंगा सफाई जागरूकता रैली निकाली गई। कैडेटों ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को गंगा को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र भ्रमण के बाद रैली बटालियन पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसके पूर्व रैली को कमान अधिकारी कर्नल एसके गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल एसके गोस्वामी ने कहा कि गंगा से हमारी आस्था जुड़ी है और इसकी सफाई करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल तरुण खन्ना ने कहा कि गंगा का स्थान हर भारतीय के दिल में खास है। अद्वितीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखने वाली गंगा देश की सबसे पवित्र नदी है। अपनी लंबी यात्रा के दौरान गंगा नदी मैदानी इलाकों की विशाल भूमि को समृद्ध करती है। इसके सहारे लगभग 50 प्रमुख शहरों और सैकड़ों छोटे शहरों का जीवन चलता है। रैली के पूर्व गंगा सफाई विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित हुई, इसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया। इस मौक़े पर कैप्टन अशोक त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट मुखराम, सूबेदार लखबीर सिंह, जे प्रधान, हवलदार राकेश कुमार, राकेश तमंग रहे।
चहनियां। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली के निर्देश पर गंगा स्वच्छता के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए लोगों को गंगा साफ रखने की अपील करते निकले। क्षेत्र भ्रमण करते हुए वे तिरगावां घाट पर पहुंचे। यहां प्रबंधक शिवप्रकाश सिंह के नेतृत्व में साफ सफाई की गई। इस मौके पर धर्मदेव सिंह, रामदेव, राजेश यादव, पंकज, अरुण यादव, नीरज कुमार, जयदीप, मिथिलेश,सरोज, प्रियंका, योगेन्द्र, राहुल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट -छोटेलाल पांडेय
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें