फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनपुरा ने जीता मदनपुरा ने प्रयाग इंटरनेशनल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मदनपुरा वाराणसी ने पीडीडीयू नगर को 49 रनों से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल गुप्ता गुड्डू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर प्रयाग इंटरनेशनल पीडीडीयू नगर ने ग्रेट स्पोर्ट्स मदनपुरा वाराणसी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मदनपुरा ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वहीं अब्दुल रहमान ने 36, आजम ने 15 रन बनाए। प्रयाग इंटरनेशनल की ओर से शिवम, हर्ष और कृष्णा ने तीन तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयाग इंटरनेशनल की टीम 20 ओवर में 114 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से सत्यम ने 33, आकाश ने 17, स्वतंत्र यादव ने 17, हर्षित ने 18 रन बनए। मदनपुरा वाराणसी की ओर से अब्दुल रहमान ने चार विकेट चटकाए। जयप्रकाश और विनय ने 2-2 विकेट लिए। मैन आफ दी मैच अब्दुल रहमान को दिया गया। अंपायरिंग आकाश प्रजापति और दीपक यादव ने की जबकि स्कोरर रजनीश रहे। अतिथि के रूप में समाजसेवी शुभम गुप्ता, एमएल श्रीवास्तव, प्रशासंत श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शालिनी सिंह रहे। अध्यक्षता संजय साहनी ने और संचालन हरिहर प्रसाद ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें